मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने से पहले एग्जिट पोल को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा – फर्जी है एग्जिट पोल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने से पहले एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल फर्जी है। कहा…

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने से पहले एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल फर्जी है। कहा कि जब चार जून को नतीजे आने ही थे तो इन्हें करवाने की क्या जरूरत थी।वहीं सीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मेरे से लिखवा लो सारे एग्जिट पोल फर्जी हैं

। एक एग्जिट पोल वाले ने राजस्थान में 25 में से 33 सीटें बीजेपी को दे दीं।”उन्होंने आगे कहा, “ऊपर से आया होगा बीजेपी को ज्यादा सीटें देनी है तो उसने कहा मोदी जी क्या याद रखोगे आप भी… आपको 25 में से 33 दे दी।”अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पूरा का पूरा एग्जिट पोल फर्जी है। असली मुद्दा यह है इनको गिनती से तीन दिन पहले फर्जी एग्जिट पोल करने की क्या जरूरत थी यह समझने वाली बात है। उन्होंने कहा, “मेरे को भी समझ नहीं आया, कई सारे लोगों की कई सारी बातें चल रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के नेताओं से कहा कि वह मतों की गिनती पूरी तरह खत्म होने से पहले उठकर बाहर न आएं। उन्होंने कहा, “मैंने संदीप पाठक को भी बोला है, मैं इंडिया गठबंधन की पार्टी को भी बोलना चाहता हूं कि अपने-अपने काउंटिंग एजेंट को बोल दो पूरी तरह सतर्क रहें, आखिरी तक… अगर हार भी रहे हैं तो भी उठकर ना आएं..”