परिवार वाले बेटी को कनाडा भेजने पहुंचे दिल्ली के एयरपोर्ट लेकिन वहां पहुंचते ही उड़ गए होश

भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का लालच देकर उनसे लाखों की ठगी करने वाले एक और धोखेबाज फर्जी ट्रैवल एजेंट डी.एस. संधू, दविंदर सिंह…

भोले भाले लोगों को विदेश भेजने का लालच देकर उनसे लाखों की ठगी करने वाले एक और धोखेबाज फर्जी ट्रैवल एजेंट डी.एस. संधू, दविंदर सिंह सिद्धू, हरप्रीत सिंह के खिलाफ सिटी पुलिस ने धोखाधड़ी का एक अन्य मामला दर्ज किया है। खरड़ निवासी शिकायतकर्ता सूरत लाल ने बताया कि वह अपनी बेटी को विदेश भेजना चाहते थे जिसको लेकर रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह से उन्होंने बात की और देवेंदर संधू से मिलाया जिसने बेटी को कनाडा वर्क परमिट पर भेजने के बदले 15 लाख रुपए की डिमांड की। फाइल लगवाने के लिए पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज आरोपी को भी दे दिए गए।

इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग समय पर कुछ ऑनलाइन व कुछ उनके घर जाकर लगभग 1843700 की रकम वसूल की। इसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप द्वारा वीजा की एक कॉपी भी भेजी और कहा की बेटी को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट आ जाना। वहां से कनाडा की फ्लाइट पर भेज दिया जाएगा। उसने यह भी कहा कि वह पासपोर्ट वह एयर टिकट उन्हें वही देगा। आरोपी के कहने पर वह पूरे परिवार सहित लड़की को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन आरोपी का इंतजार करते रहे और बाद में निराश होकर वापस घर आ गए। घर आकर रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह से बात की तो उसके कहने पर आरोपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि बेटी को कनाडा अगले कुछ दिनों के भीतर भेज देगा लेकिन इसके लिए टिकट का बंदोबस्त खुद करना पड़ेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मजबूरी में शिकायतकर्ता ने नॉन रिफंडेबल टिकट खरीद ली। जैसे ही आरोपी के कहने पर वह एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां पहुंचने पर पता चला कि उनके पास मौजूद वीजा तो फर्जी था। इतना ही नहीं सूरत लाल ने बताया कि उन्हें पता चला कि आरोपी के खिलाफ पिछले वर्ष थाना सिटी खरड़ के अंदर धोखाधड़ी का एक ऐसा ही मामला पहले भी दर्ज हो चुका है। इसके बाद धोखाधड़ी का अहसास होते ही शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।