viral video- सोशल मीडिया पर तोते ने मम्मी से मांगी चाय

सोशल मीडिया पर यूं तो कई सारे वायरल वीडियो आपने देखे होंगे और कई सारे तोतों के वीडियोज भी देखे होंगे। तोता एक बहुत ही…

सोशल मीडिया पर यूं तो कई सारे वायरल वीडियो आपने देखे होंगे और कई सारे तोतों के वीडियोज भी देखे होंगे। तोता एक बहुत ही सुंदर बुद्धिमान पक्षी होता है। कई लोग इसे अपने घर में पालते हैं। कई तोते इंसानों की तरह बोलते भी है इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है अब एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें तोता इंसानों की तरह बात करते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो वर्ष 2022 का बताया जा रहा है।

तोते ने की चाय की डिमांड:

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आपने देखा होगा कि तोते कई तरह की आवाजे निकालते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप देख सकते हैं की तोता कितना समझदार लग रहा है आप भी इस तोते पर मोहित हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह तोता अब सुर्खियां बटोर रहा है। यह एक विदेशी तोता है, जो हिंदी में बात करता है। वीडियो में यह तोता एक महिला को मम्मी कहकर संबोधित कर रहा है। साथ ही यह तोता महिला से चाय की डिमांड भी कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मम्मी कहकर लगाई आवाज:

वायरल हो रहे वीडियो में तोता लाल रंग का दिखाई दे रहा है और इसके पंख भी हरे रंग के हैं। यह देखने में बहुत ही प्यारा लग रहा है। यह तोता हिंदी में बात कर रहा है। यह तोता एक महिला को अपनी मम्मी और मां कहकर बोल रहा है और उनसे चाय भी मांग रहा है। साथ में तोता आवाज भी निकल रहा है। दोनों की बातचीत लोगों के दिलों को छू रही है और यह तोता इंडोनेशिया में पाया जाता है।

तोते और महिला में हुई ऐसी बातचीत:

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही तोता महिला को बुलाता है वो कहती है, ‘आई बेटा आई। चाय ला रही हूं।’ साथ ही महिला ने कहा, ‘इतना सोना बेटा किसी का नहीं जितना मम्मी का ये बेटा है।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।