अल्मोड़ा: कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर कांग्रेस की नाराज़गी, जिले के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शन

कमर्शियल सिलिंडर के दामों मे 993 रूपये की केंद्र सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार क़ा पुतला दहन कर…

congress-expresses-outrage-hike-commercial-cylinder-prices

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कमर्शियल सिलिंडर के दामों मे 993 रूपये की केंद्र सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार क़ा पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया।


सभी ने बड़े दाम वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम जनता पर पड़ रहा है।


जिलाध्यक्ष भोज ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर केवल राजस्व बढ़ाने में लगी हुई है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ेगी, जिसका बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा।


उन्होंने आगे कहा कि पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला “आग में घी डालने” जैसा है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से तुरंत दाम वापस लेने की मांग करती है।


पुतला दहन कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद रौतेला, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, यूथ जिलाध्यक्ष विक्रम फर्तयाल, दीप डांगी, गोविंद बल्टियाल, नारायण दत्त पांडे, वी के पांडे, शरद शाह, दीपा शाह, जिला महामंत्री निर्मल रावत ,दिनेश पिलख्वाल,पार्षद मुकेश कुमार, विकास कुमार, वैभव पांडे, देवेन्द्र धोनी, किरण आर्य, प्रवीण भोज, जगदीश पांडे, गोपाल भट्ट, इसरार अहमद, रवींद्र कुमार टम्टा, व्यापार मंडल मंडल भैरव गोस्वामी, अल्मोड़ा व्यापार मंडल महासचिव वकुल साह,अजय नेगी,गोपाल भट्ट ,इसरार अहमद,पंकज भैसोड़ा, कार्तिक साह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,पारस डसीला, एडवोकेट महेश चंद्र आर्य , जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह भाकुनी ,अनूप सिंह ,राज चौहान, अजय नेगी दीपेश कांडपाल उपस्थित रहे। हवालबाग के खूंट में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरी नाराज़गी जताते हुए व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर नाराज़गी जताई।

सोमेश्वर में भी हुआ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

सोमेश्वर। बढ़ती रसोई गैस कीमतों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

congress expresses outrage hike commercial cylinder prices

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा “नारी शक्ति वंदन” जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन कुछ ही दिनों बाद गैस के दाम बढ़ाकर महिलाओं की बचत पर सीधा प्रहार किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार पूरी तरह महिला विरोधी है और केवल दिखावटी कार्यक्रमों के जरिए जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।


उन्होंने आगे कहा कि पूरे हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में शीर्ष स्थान पर है, बावजूद इसके सरकार महिला आरक्षण और सशक्तिकरण की बात करती है, जो कि केवल राजनीतिक दिखावा है।


इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश खाती (पल्युड़ा), संतोष कुमार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्या, भुवन दोसाद, श्याम सिंह दोसाद, राजेन्द्र बोरा, सुरेश बोरा, रंजीत नयाल, हीरा मेहरा, रंजीत बोरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से गैस के बढ़ते दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।