Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

नवजात बच्चे की फोटो खींचने पर जानवर ने ले ली फोटोग्राफर की जान, जाने क्या है पूरा मामला

Shocking News: अलास्का के हमर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वह दो नवजात मूस (एक हिरण प्रजाति) के बच्चों की तस्वीरें लेने…

Shocking News: अलास्का के हमर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वह दो नवजात मूस (एक हिरण प्रजाति) के बच्चों की तस्वीरें लेने की कोशिश कर रहा था, तभी एक मादा मूस ने उस पर हमला कर दिया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय डेल चोरमन के रूप में हुई है।

Trending News:  यह घटना बीते रविवार की है। अलास्का के लोक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता ऑस्टिन  मैकडैनियल का कहना है कि चोरमन को जानलेवा चोटें आईं, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति बिना किसी चोट के बच निकला। झाड़ियों के बीच से गुजरते समय मूस के बच्चों को ढूंढते हुए उन दोनों पर मादा मूस ने हमला कर दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मूस के बच्चे पैदा होने के बाद उनसे दूर रहें

दूसरे व्यक्ति पर हालांकि जानवर ने हमला नहीं किया लेकिन डेल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद मादा मूस उस इलाके से चली गई। लोगों को हमेशा से सलाह दी जाती है कि वे खासकर मूस के बच्चे पैदा होने के बाद उनसे दूर रहें। ऑस्टिन मैकडैनियल ने एक बार फिर से मादा मूस से दूर रहने के महत्व को दोहराते हुए कहा, “मूस के बच्चे पैदा होने का सीजन ऐसा समय होता है जब आपको उन्हें जरूर ज्यादा जगह देनी चाहिए। अपने बच्चों के साथ मादा मूस सबसे ज्यादा आक्रामक हो सकती हैं। ये मूस अप्रत्याशित हो जाती हैं और अपने बच्चों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।”

सिर्फ एक लात भी हो सकती है बहुत खतरनाक

बताया जा रहा है कि इस जानवर की एक लात भी काफी खतरनाक हो सकती है क्योंकि यह बहुत बड़ा जानवर होता है। अलास्का के मछली और वन विभाग के अनुसार एक औसत मादा मूस का वजन 800 पाउंड (लगभग 363 किलोग्राम) तक हो सकता है और एक बड़ा वयस्क नर मूस का वजन 1600 पाउंड (लगभग 726 किलोग्राम) तक हो सकता है। ये जानवर लगभग 6 फीट (1.8 मीटर) लंबे हो सकते हैं। मूस को यूरोप में एल्क कहा जाता है। ये दुनिया के सबसे ऊंचे, सबसे बड़े और सबसे भारी हिरण होते हैं। उत्तरी अमेरिका में, ये शरीर के वजन के हिसाब से अमेरिकी बाइसन के बाद दूसरे सबसे बड़े जमीनी जानवर हैं।