CSK सफर के बाद धोनी ने चलाई अपनी पसंदीदा बाइक, रांची की सड़कों पर छाई धोनी की धूम!

आईपीएल 2024 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खत्म हो गया है, जिसके बाद धोनी को अपना ‘पसंदीदा काम’ करते देखा गया है! चेन्नई…

आईपीएल 2024 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खत्म हो गया है, जिसके बाद धोनी को अपना ‘पसंदीदा काम’ करते देखा गया है! चेन्नई के आखिरी मैच में मिलीं हार के बाद, धोनी को रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए देखा गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

धोनी के पास है गाडिय़ों का शानदार कलेक्शन

धोनी को बाइक चलाने का बहुत शौक है और उनके पास बाइक्स और कारों का एक शानदार कलेक्शन है। उनके घर के गैराज की झलक अक्सर वीडियो के ज़रिए फैंस को मिलती रहती है।आईपीएल खत्म होने के बाद, धोनी रांची की सड़कों पर अपनी बाइक चलाते हुए घर वापस आते हुए नज़र आए। एक फैन द्वारा बनाए गए वीडियो में धोनी अपनी बाइक से घर के लाल गेट पर एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस साल भी धोनी ने दिखाया अपना दम

आईपीएल 2024 में चेन्नई की टीम के आखिरी मैच में धोनी ने 13 गेंदों में 25 रन बनाए। इस सीजन में धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। धोनी ने इस साल अपने 11 इनिंग्स में 220 की स्ट्राइक-रेट से ताबड़तोड़ 161 रन बनाए। इस दौरान इनका औसत 53 का रहा। धोनी ने आईपीएल में 264 मैच खेले हैं। उन्होंने 5243 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक है। इसके साथ ही धोनी ने चेन्नई को 14 सीज़न में कप्तानी करते हुए 5 ट्रॉफी जिताए।

अब आईपीएल नहीं खेलेंगे धोनी?

हालांकि धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले ही खुद ही चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी, और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान टीम का कप्तान बनाया गया। बता दें, 2024 का आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल माना जा रहा है, लेकिन धोनी ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। धोनी के फैंस उनके भविष्य को लेकर अनुमान लगा रहे हैं लेकिन एक बात तो निश्चित है कि धोनी का क्रिकेट से प्यार हमेशा बना रहेगा। चाहे वह बाइक चला रहे हो या क्रिकेट खेल रहे हो, धोनी हमेशा अपने फैंस के दिलों में राजा बनकर रहेंगे।