Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अपना ही नहीं इस गर्मियों में रखें बच्चों की नाजुक स्किन का भी ख्याल, यह सात टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

गर्मी के मौसम आते ही तेज धूप न केवल बड़ों को बल्कि बच्चों को भी काफी परेशान करती है। बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए…

गर्मी के मौसम आते ही तेज धूप न केवल बड़ों को बल्कि बच्चों को भी काफी परेशान करती है। बच्चों की नाजुक त्वचा के लिए यह मुसीबत भी बन जाती है। ऐसे में लू लगना, जलन, रूखापन जैसे समस्याओं से बच्चे गुजरते हैं

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और उमस हर किसी के लिए मुसीबत बन जाते हैं ऐसे में बच्चों की नाजुक त्वचा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है।आज हम आपको बेहद आसान टिप्स बताएंगे जिसे आप बच्चों की स्किन को हेल्दी रख सकते हैं।

1. सनस्क्रीन है जरूरी

बच्चों को बाहर निकलने से 15 मिनट पहले SPF30 या उससे अधिक की ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाए। हर 2 घंटे में और तैरने के बाद दोबारा सनस्क्रीन लगाना ना भूले उनके चेहरों कानों गर्दन और हाथों के साथ-साथ धूप में आने वाले शरीर के हर हिस्से पर सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए।

2. हाइड्रेशन है जरूरी

गर्मी में बच्चों को डिहाइड्रेशन का खतरा भी रहता है। इसलिए उन्हें भरपूर मात्रा में लिक्विड डाइट देते रहना चाहिए। पानी के अलावा फलों का जूस, नारियल पानी जैसी चीज भी बच्चों के लिए लाभकारी हैं।

3. नहाने का सही तरीका अपनाएं

बच्चों को रोजाना नहलाएं लेकिन बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। इससे उनकी त्वचा नेचुरल तेल को निकाल देगी। हल्के गुनगुने पानी और कोमल बेबी शॉप से ही बच्चों को नहलाएं। नहाने के बाद अच्छी तरह से तौलिया से पहुंचे और हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।

4. ढीले और सूती कपड़े पहनाएं

गर्मी में बच्चों को तंग कपड़े कभी न पहनाएं। उन्हें सूती और ढीले कपड़े ही पहनाए। यह कपड़े बच्चों का पसीना सोख लेते हैं और उन्हें सहज महसूस कराते हैं।

5. टोपी और धूप का चश्मा पहनाएं

जब भी बच्चे बाहर जाए तो उन्हें टोपी और धूप का चश्मा जरूर पहनाए है यह उनकी आंखों और सिर के लिए जरूरी है।

6. पौष्टिक आहार दें

बच्चों को बैलेंस और पौष्टिक डाइट दें। इसमें फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज शामिल करें। ये खाद्य पदार्थ उनकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

7. नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं

नहाने के बाद बच्चों की त्वचा को हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे उनकी त्वचा हाइड्रेटेड और मुलायम बनी रहेगी। खासकर रूखी त्वचा वाले बच्चों के लिए मॉइस्चराइजर बहुत जरूरी है।