Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए बॉयफ्रेंड ने पर्सनल फोटोज किये वायरल फिर बौखलाए भाई ने किस्सा ही किया खत्म

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से प्यार में सनकीपने की हदों को पार करने वाली खबर सामने आई है, जिसका खुलासा करने के बाद यूपी पुलिस…

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से प्यार में सनकीपने की हदों को पार करने वाली खबर सामने आई है, जिसका खुलासा करने के बाद यूपी पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक और युवती का प्रेम संबंध चल रहा था। इसी बीच प्रेमिका की शादी कहीं और तय कर दी गई इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रेमी इस प्यार में अपनी हर को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए आपत्तिजनक फोटो उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। प्रेमी के इस कदम के बाद प्रेमिका काफी नाराज हो गई और खुद की इज्जत को बचाने के लिए उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर प्लान बनाया।

हमीरपुर के ममना गांव का रहने वाला प्रेमी सचिन अचानक से लापता हो गया। सचिन के घरवालों ने जब काफी समय तक उसे खोजा तो उसकी लाश तलाब की झाड़ियों के बीच मिली। सचिन के शरीर पर काफी चोट के निशान भी मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने जब सचिन की हत्या की असली वजह पता लगाने की कोशिश की तो सभी के होश उड़ गए। हत्या के इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को तकरीबन 10 दोनों का समय लगा। पुलिस ने जांच में पाया कि युवती के भाई सतीश और चचेरे भाई नितिन ने बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतार डाला है। इसके लिए उसने सचिन को पहले मिलने के लिए बुलाया फिर थोड़ी देर बात करने के बाद गमछे से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को वहीं पास के तालाब में झाड़ियां में छुपा दिया जो बाद में घर वालों को खोजबीन करने के बाद मिल गया।