गैस सिलेंडर हुआ लीक, होटल में लगी भीषण आग,लोगों ने भागकर बचाई जान

बुधवार को शाम के समय हरकी पैड़ी के सामने एक होटल में आग लग गई। आग लगती देख वहां मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।…

बुधवार को शाम के समय हरकी पैड़ी के सामने एक होटल में आग लग गई। आग लगती देख वहां मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। जिसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया और आग पर काबू पाया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया जा रहा है कि होटल में खाना बनाने के दौरान वहां एलपीजी सिलिंडर से गैस लीक हो गया जिस कारण वहां रखे सामान ने आग पकड़ ली। इस बीच कोई कुछ समझ पाता की आग ने विकराल रूप के लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया।