मैनपुरी में मतदान के दौरान हुई भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में झड़प,पथराव में दो लोग हुए घायल

मैनपुरी जनपद में चल रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में काफी कहा सुनी हुई…

मैनपुरी जनपद में चल रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में काफी कहा सुनी हुई जिसके बाद दोनों के बीच पथराव भी शुरू हो गया। पत्थर बाजी में भाजपा कार्यकर्ता समय दो लोग घायल हो गए। वहीं कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 176 तेजगंज पर मतदान प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे तो सपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच नोक झोक होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गए। इससे मतदान केंद्र के बाहर भगदड़ मच गई और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पथराव के दौरान भाजपा के पोलिंग एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए। पथराव की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस, जिला एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। स्थिति सामन्य रूप से मतदान चल रहा है। केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद कर ली गयी है।