हत्या का खुलासा : पत्नी की हत्या कर दो बच्चियों के साथ फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में बीते 11 अप्रैल को हुई महिला आस्था उर्फ अफसाना की हत्या के मामले पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में बीते 11 अप्रैल को हुई महिला आस्था उर्फ अफसाना की हत्या के मामले पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे हत्यारे पति सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने सौरभ उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया है ।

जानकारी के अनुसार शरीफ अहमद उर्फ सफीक शेख ने अपनी पुत्री आस्था उर्फ अफसाना जो 7 वर्ष पहले सौरभ के साथ विवाह कर दोनों बेटियों के साथ डहरिया में किराए के मकान पर रह रही थी। जिसकी उसके पति ने हत्या कर दी, और अपने दोनों बच्चियों के साथ फरार हो गया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। और इस बीच पुलिस को सफलता मिली पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को रुद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया गया है की यह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई थी आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र बताया पुलिस की टीम ने बरेली से लेकर मथुरा तक फरार हत्यारे सौरभ की तलाश की थी लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई लेकिन पुलिस को टीम को सूचना मिली कि सौरभ की मृत पत्नी का फोन बरेली में किसी व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहा है जिसे उसने मथुरा से खरीदा था इसके बाद पुलिस को पता लगा सौरभ अपने बच्चों का दाखिला मथुरा के किसी संस्थान में करवाने वाला है जिसके लिए उसे कुछ दस्तावेजों की जरूरत है ऐसे में बरेली आया जिस पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर सौरभ को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।