उत्तर से दक्षिण तक तप रही धरती, आखिर और कितना सतायेगी ये गर्मी?

Lok Sabha elections 2024 : भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से हर कोई परेशान है। ऐसे में लोग अपने कामकाज को भी ठीक…

Lok Sabha elections 2024 : भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से हर कोई परेशान है। ऐसे में लोग अपने कामकाज को भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।बढ़ती हुई गर्मी से आम लोगों के साथ-साथ चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे नेताओं की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान नेताओं को चुनाव प्रचार करना भी काफी भारी पड़ रहा है। इस दौरान कंगना रनौत भी चुनावी प्रचार में जोरों शोरों से उतरी।

भीषण गर्मी के कारण गर्म हवा अब शरीर में भी चुभने लगी है। इससे लोगों के कामकाज पर भी काफी असर पड़ रहा है। पंखे  कूलर भी गर्मी से बचाव के लिए काफी नहीं साबित हो रहे हैं। गर्मी अब अपने चरम सीमा पर है। कहा जा रहा है कि इस बार उम्मीद से ज्यादा गर्मी पड़ेगी।

आमतौर पर इन दिनों में तापमान 30 से 32 डिग्री तक रहता है लेकिन इस बार स्थिति काफी बदल गई है। अभी से पारा 38 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। अप्रैल महीने में मई जून जैसी गर्मी देखने को मिल रही है। गर्मी बढ़ने की वजह से चुनावी मैदान के नेता भी काफी मुश्किलों में पड़ गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान नेता चुनाव प्रचार करने में भी असमर्थ दिखाई दे रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। दक्षिण भारत समेत कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बार गर्मी ने न सिर्फ दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि कई लोगों के लिए भारी भरकम परेशानी खड़ी कर दी है।भीषण गर्मी का यह आलम है कि लोगों को तपती धूप और सूरज की तेज किरणों से बचने के लिए छातों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

गर्मी से बचाव के लिए सड़कों पर लोग अलग-अलग तरकीबें आजमाते दिख जाते हैं। कोई कपड़े से सिर ढककर निकल रहा है तो कोई छाते या फिर दूसरे इंतजाम आजमा रहा है।