Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand news:उत्तराखंड में वोट डालने पहुंचे दूल्हा दुल्हन, निभाई अपनी जिम्मेदारी, जाने अभी तक हुआ कितना मतदान

दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर जब पहुंचे तो हर कोई उनकी इस जिम्मेदारी कि वाह-वाह करने लगा।लोकतंत्र में उनकी भागीदारी की हर कोई सराहना कर…

दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर जब पहुंचे तो हर कोई उनकी इस जिम्मेदारी कि वाह-वाह करने लगा।लोकतंत्र में उनकी भागीदारी की हर कोई सराहना कर रहा है। वही बताया जा रहा है कि नैनीताल के सभी 6 विधानसभाओं में प्रातः 9:00 तक 10.5% तक मतदान हो चुका था।

उत्तराखंड की पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। लोग इसे अपनी जिम्मेदारी भी समझ रहे हैं। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइन में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष रूप से करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी सतर्क है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। दुल्हन का कहना है कि देर रात उसकी शादी हुई और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही थी लेकिन विदाई से पहले उसने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हिस्सेदारी दिखाई।

दुल्हन गायत्री चंदोल ने बताया कि वह दैलिया गांव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।