इन पांच वजहों से आ सकती हैं समय से पहले मौत, जानिए क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज

जन्म और मृत्यु यह दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। धरती पर जिसका भी जन्म होता है उसको मौत भी निश्चित होती है। चाहे…

जन्म और मृत्यु यह दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। धरती पर जिसका भी जन्म होता है उसको मौत भी निश्चित होती है। चाहे वह समय से पहले हो या समय पर। कहा जाता है कि अगर व्यक्ति अच्छे कर्म करता है, तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है, और बुरे कर्म करते हैं, उन्हें नरक जाना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए गए उन पांच बड़े कारणों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से व्यक्ति की मृत्यु समय से पहले हो सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जो लोग वेद और पुराणों का अपमान व अपने धर्म का अपमान करते हैं, उनसे कभी भी कोई देवी-देवता प्रसन्न नहीं होते हैं। ऐसे में उनकी समय से पहले मृत्यु हो सकती है। वही, जो लोग लड़कियों का सम्मान नहीं करते हैं। उन्हें हमेशा अपने से नीचे समझते हैं और उनको गलत नजरों से देखते हैं, उनकी भी समय से पूर्व मृत्यु हो सकती है।

उनका कहना है कि जो लोग अपने मां-बाप और अपने से बड़ों का सम्मान नहीं करते हैं। हर समय उन्हें अपशब्द बोलते हैं, उनकी भी समय से पहले मृत्यु हो सकती है। वही जो पराई औरत के साथ संबंध बनाते हैं। माना जाता है कि जब व्यक्ति पराई औरत के साथ संबंध बनाता है, तो इससे उसे पाप लगता है जिसकी वजह से उसे दर्दनाक मौत मिल सकती है।प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जो लोग लालची होते हैं उनकी भी समय से पहले मृत्यु होना संभव है।

अपने प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि जो लोग दूसरों के पैसों पर नियत रखते हैं, उनसे कभी भी कोई देवी-देवता प्रसन्न नहीं रहते हैं। इसके अलावा उनको मृत्यु भी दर्दनाक मिलती है।डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है उत्तरा न्यूज़ इस बात की पुष्टि नहीं करता किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।