राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 व 24 अप्रैल को रहेंगी उत्तराखंड दौरे पर

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 23 व 24 अप्रैल को उत्तराखंड भ्रमण पर आने वाली है। उनके उत्तराखंड दौरे को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी…

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 23 व 24 अप्रैल को उत्तराखंड भ्रमण पर आने वाली है। उनके उत्तराखंड दौरे को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन से पहले संबंधित विभागों सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए। सुरक्षा के साथ सड़कों की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रपति के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में त्रुटि रहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।