दिल्ली के बंटी बबली हल्द्वानी से गिरफ्तार, इस तरह देते थे चोरी की घटना को अंजाम

पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दिल्ली के बंटी बबली की जोड़ी को धर दबोचा है। मामले का खुलासा करते हुए सीओ हल्द्वानी नितिन…

पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दिल्ली के बंटी बबली की जोड़ी को धर दबोचा है। मामले का खुलासा करते हुए सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि मां,बेटे और उसकी पत्नी दिल्ली से होंडा सिटी के जरिए हल्द्वानी आते थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इसके बाद वह ई-रिक्शा के माध्यम से भीड़भाड़ वाली जगह पर जाते थे, जहां पर महिलाएं अपना पर्स लेकर आती थी यह भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर कपड़े बदलते थे और चोरी करते थे। यह मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं।

जहां पर उनके द्वारा पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं की जा चुकी हैं। पुलिस को उनके पास से चोरी किए गए झुमके, 5000 नगद बरामद हुए हैं। वहीं इस मामले में अभी युवक की मां फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। बंटी बबली गिरोह चला कर यह लोग अक्सर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी और आज पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस को होंडा सिटी कार भी बरामद हुई है।