उत्तराखंड में 14,032 स्वयंसेवकों द्वारा पोलिंग बूथों पर दिव्यांग और वृद्ध वोटरों की जाएगी सहायता

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के दिन दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की सहायता को मजबूत करने के लिए राज्य में 14,032 स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी। यह…

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के दिन दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की सहायता को मजबूत करने के लिए राज्य में 14,032 स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी। यह पहली बार है जब इस तरह की बूथवार संसाधनों की मैपिंग की गई है। इसके तहत, 80,335 दिव्यांग और 65,150 वृद्ध मतदाताओं को पहचान किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तराखंड राज्य नोडल अधिकारी दिव्यांगजन गीताराम नौटियाल ने बताया कि मतदान के दिन दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 1,344 व्हील चेयर, 1,623 डोलियां और 95 ब्लाइंड स्टिक का बूथवार मैप किया गया है। इसके अलावा, 208 वाहनों को राज्यभर में वितरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 51,100 दिव्यांगजनों ने सक्षम एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया है। इसके साथ ही हर विधानसभा में एक-एक दिव्यांग बूथ तैयार किया जा रहा है। इन बूथों में हेल्प डेस्क, रैंप, व्हील चेयर और सुविधा डेस्क स्थापित किए जाएंगे ताकि दिव्यांग मतदाताओं को सुविधाजनक और आकर्षक मतदान केंद्र मिल सके।

गीताराम नौटियाल ने बताया कि जिलों में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के दिये निर्देशों पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही चमोली और बागेश्वर जैसे जिलों में दिव्यांग रथ के द्वारा मतदान जागरूकता फैलाया किया जा रहा है।