UPI पेमेंट से करते समय ट्रांजैक्शन हो गया गलत, तो करें यह काम तत्काल वापस मिल जाएंगे पैसे

डिजिटल इंडिया के तहत अब हर चीज डिजिटल होते जा रही है। जिससे हर काम आसानी से हो जाते है। UPI से किसी के पास…

डिजिटल इंडिया के तहत अब हर चीज डिजिटल होते जा रही है। जिससे हर काम आसानी से हो जाते है। UPI से किसी के पास कहीं से भी पैसा भेजना आसान हो चुका है। ये तरीका सिर्फ आसान ही नहीं है बल्कि हमारे समय को बचाने में भी मददगार है। हालांकि, ऑनलाइन तरीके को अपनाने में हमारे लिए समस्या तब बढ़ जाती है जब हम गलती से किसी गलत नंबर या यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

ऐसे में क्या करें? ऐसे में आप बैंक के सर्विस कॉल सेंटर टोल फ्री नंबर 18001201740 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करके आपको भुगतान के बारे में पूरी डिटेल्स साझा करनी होगी। इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए आपको NPCI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां “Get in contact” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार गलत पेमेंट होने पर यूजर को सबसे पहले अपने पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करना चाहिए। इस तरह से जल्दी रिफंड मिल सकता है। अगर आपने गूगल पेमेंट (GPay) पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePe) या यूपीआई के अन्य किसी ऐप से गलत पेमेंट कर दी है तो आपको तुरंत कस्टमर केयर सपोर्ट पर संपर्क करना चाहिए।

अगर गलत यूपीआई ट्रांजैक्शन होने के तुरंत बाद शिकायत कर देना चाहिए। हालांकि, अगर आपको बाद में पता चलता है कि आपने गलत पेमेंट कर दी है तो आप ट्रांजैक्शन के 3 दिनों के अंदर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, शिकायत पर पैसे वापस मिलेंगे या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।