अगर आपके कान में भी आती है साय-साय सीटी बजने जैसी आवाज तो हो जाइए सावधान , इन बीमारियों के हो सकते है संकेत

क्या आपके भी कानों से ‘साय-साय’ की आवाज आती है। आपको ऐसा लगता होगा जैसे कोई आपके कानों में सीटी बजा रहा हो, अगर हां…

क्या आपके भी कानों से ‘साय-साय’ की आवाज आती है। आपको ऐसा लगता होगा जैसे कोई आपके कानों में सीटी बजा रहा हो, अगर हां तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि यह खतरनाक बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। बता दें कि कानों में इस तरह की आवाज आना टिनिटस रोग का लक्षण है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो बहरे होने का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इससे मानसिक परेशानी भी हो सकती है। कान की नस में गड़बड़ी के चलते ऐसा होता है। जिसका समय से उपचार करा कर दवा या सर्जरी से कम किया जा सकता है। अगर आप इस बीमारी को नजरअंदाज कर दिया तो चेहरे के लकवा भी पड़ सकता है। हमेशा के लिए बहरा भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि डॉक्टर से सलाह लें और थेरेपी की मदद से इसका इलाज कराएं।