PM Modi News: जानिए क्या है सरकार का 100 दिन का प्लान, होम लोन के ब्याज पर मिलेगी छूट, घायलों का होगा फ्री इलाज

Lok Sabha chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन अभी से सरकार ने अपने 100 दिन का एजेंडा तैयार…

Lok Sabha chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन अभी से सरकार ने अपने 100 दिन का एजेंडा तैयार कर दिया है। पीएम मोदी ने सभी मंत्रालय से नई सरकार के लिए 100 दिन का प्लान तैयार करने के लिए कहा है इसमें कई बड़ी योजना पर भी काम चल रहा है।

100 Day Plan New Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रालय से नई सरकार के लिए 100 दिन का प्लान तैयार करने को कहा है। बताया जा रहा है कि इसमें महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार किया जाएगा जैसे भारतीय रेलवे की तरफ से टिकट कैंसिल करने वाले यात्रियों के लिए 24 घंटे में रिफंड की योजना पर काम चल रहा है। अभी इसमें कम से कम 3 दिन लगेंगे। इसके अलावा टिकट बुक करने और ट्रेन की ट्रैकिंग जैसी अन्य सुविधाओं पर एक सुपर ऐप लॉन्च करने की भी योजना है।  हाउसिंग मिनिस्ट्री की तरफ से शहरी गरीबों के लिए होम लोन पर ब्याज में छूट (Home Loan Interest Subsidy) की योजना लाई जा सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है कि सभी मंत्रालय और विभागों को यह प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है हाउसिंग लोन में छूट वाली स्कीम को लेकर पीएम मोदी ने 15 अगस्त तक की घोषणा की है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि रेलवे ने यात्रियों के लिए पीएम रेल यात्री बीमा योजना का भी प्लान बनाया है। इसके अलावा 40900 किलोमीटर लंबे तीन आर्थिक कॉरीडोर के लिए कैबिनेट की मंजूरी का भी इंतजार है। इसमें 11 लाख करोड रुपए खर्च होंगे। ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद रेलवे जम्मू से कश्मीर तक ट्रेन चलाने की योजना पर आगे बढ़ रहा है।

अधिकारियों ने बताया है कि भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज न्यू पंबन रेलवे ब्रिज भी चालू हो जाएगा। यह ब्रिज देश के मुख्य भूभाग को रामेश्वरम से जोड़ता है।

सूत्रों की मानें तो रेलवे का फोकस वंदे भारत ट्रेनों का स्लीपर वर्जन शुरू करने पर भी है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को तेज किया जा रहा है। हालांकि प्लान के तहत 508 किमी अहमदाबाद-मुंबई बुलट ट्रेन का करीब 320 किमी हिस्सा अप्रैल 2029 तक चालू हो पाएगा।

इसके अलावा सड़क परिवहन के बारे में बात की जाए तो राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क हादसे से पीड़ितों के लिए एक कैशलेस स्कीम शुरू की जाने की भी योजना बनाई है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने नई सरकार से पहले 3 महीना में चार एयरपोर्ट के उद्घाटन की योजना भी बनाई है।