Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

गुलदार ने जंगल घास लेने गई तीन महिलाओं पर किया हमला , बुरी तरह से घायल

गुलदार के हमले की घटनाएं कम होने का तो नाम ही नही ले रही है। वही गुरुवार को किर्तिनगर ब्लॉक के नैथान गांव की तीन…

गुलदार के हमले की घटनाएं कम होने का तो नाम ही नही ले रही है। वही गुरुवार को किर्तिनगर ब्लॉक के नैथान गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया।महिलाए गांव के समीप घास लेने के लिए जा रही थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

तभी गुलदार ने तीनो महिलाओं पर हमला कर नाखून व दांत मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वही महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने महिलाओं को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सा अधीक्षक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि जख्म काफी गहरे है, लेकिन महिलाए खतरे से बाहर है।

तीनों को अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है।