एक ऐसी बिल्ली जो करती है पूरी दुनिया की सैर,दिया जाता है वेलकम गिफ्ट, जानिए इस बिल्ली की रोचक कहानी

इंसान तो हर जगह घूमता रहता है और घूम भी सकता है। लेकिन क्या आपने सुना है की एक जानवर भी दुनिया में कही भी…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इंसान तो हर जगह घूमता रहता है और घूम भी सकता है। लेकिन क्या आपने सुना है की एक जानवर भी दुनिया में कही भी घूम सकता है। जी हां , यहां हम आपको बताने वाले है एक ऐसी बिल्ली के बारे में जो दुनिया घूमने में इंसानों से भी आगे है।

यह है न्यूयॉर्क की नेपोलियन नाम की बिल्ली जो की हवाई जहाज से पूरी दुनिया घूमती है। जिसको मैडी और फार्टिनेंड ने गोद लिया था। जब यह बिल्ली घर से घूमने के लिए निकलती है तो उससे पहले इसका बैग तैयार किया जाता है, जिसमें उसकी सभी जरूरत की चीजों को रखा जाता है। नेपोलियन अपने मालिक के साथ एक साल में दो बार घूमने के लिए जरूर जाती है।

वह अमेरिकन एयरलाइन से यात्रा करती है। वह जब होटल में रुकने के लिए जाती है तो उसका भव्य स्वागत किया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि उसको वेलकम गिफ्ट के रूप में चॉकलेट दी जाती है। और उसके लिए लजीज खाना खिलाया जाता है। पूरी दुनिया घूम चुकी इस बिल्ली का सपना अब पेरिस जाने का है।