अल्मोड़ा: सीएम के दौरे का विरोध कर रहे कांग्रेस‌ कार्यकर्ता गिरफ्तार

Almora: Congress workers protesting against CM’s visit arrested अल्मोड़ा,10 फरवरी 2024 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के दौरे को लेकर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora: Congress workers protesting against CM’s visit arrested

अल्मोड़ा,10 फरवरी 2024 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के दौरे को लेकर विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


चौघानपाटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री धामी के अल्मोड़ा पहुंचने से ठीक पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में सड़क जाम कर दी।


इस दौरान कार्यकर्ता अंकिता भंडारी हत्याकांड, यूके ट्रिपलसी घोटाला, केदारनाथ सोना चोरी सहित तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने धामी सरकार के खिलाफ जोरदार नीरेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प देखी गई। कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, तारा चन्द्र जोशी सहित कई कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रहे जिन्हें पुलिस अपने वाहन में उठा ले गई।