बीटेक पास के लिए सेना में ऑफिसर बनने का मौका,21 फरवरी है अंतिम तिथि

भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुषों और महिलाओं के लिए ऑफिसर के पदो पर आवेदन मांगें है। जिसको लेकर सेना ने एसएससी टेक का नोटिफिकेशन जारी…

भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुषों और महिलाओं के लिए ऑफिसर के पदो पर आवेदन मांगें है। जिसको लेकर सेना ने एसएससी टेक का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन मिलेगा। पुरुषों के लिए 63 वीं एसएससी टेक और महिलाओं के लिए 34 वें टेक के लिए बीई / बी टेक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकतें हैं।

इसके साथ ही इसके लिए बीई बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंस भी आवेदन कर सकते है। एसएससी टेक कोर्स की शुरुआत अक्टूबर 2024 में प्री कमीशन ट्रेनिंग एकेडमी में होगी। एसएससी टेक के लिए आर्म्ड फोर्सेज डिफेंस पर्सनल की महिलाएं भी इसके लिए आवेदन कर सकतीं है। भर्ती में आवेदन की करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर कर सकतें हैं। आवेदन करने के लिए एसएससी टेक 63 पुरुष और 34 महिला के लिए उम्र सीमा 20 से 27 वर्ष है। उम्मीदवारों का जन्म 2 अक्टूबर 1997 से पहले और 1 अक्टूबर 2004 के बाद नही होना चाहिए।

एसएससी टेक के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. बीई/बीटेक फाइनल ईयर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। फाइनल सेलेक्शन के बाद ट्रेनिंग एकेडमी ज्वाइन करने के 12 सप्ताह के भीतर मार्कशीट जमा करनी होगी। वीर नारियां एसएससी नॉन टेक के लिए भी आवेदन कर सकती हैं. इसके लिए उनको किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए