सड़क किनारे आराम कर रहीं महिलाओं को अनियंत्रित कार ने कुचला , एक की मौत

सड़क किनारे आराम कर रहीं चार महिलाओ को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, वही दो की स्थिति…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

सड़क किनारे आराम कर रहीं चार महिलाओ को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई, वही दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एक महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम भरतपुर निवासी कुछ महिलाएं गांव के समीप जंगल से लकड़ी लेने गई हुई थी। इस दौरान वह पन्नू फार्म के पास सड़क किनारे लकड़ी की गठरी रखकर आराम कर रहीं थी तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया। आनन फानन में लोगों ने उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही उपचार के दौरान अतरकली पत्नी लाखन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वही रामवती पत्नी विनोद व रजनी पत्नी विजेंद्र को आईसीयू में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। पिंकी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मामले में सीओ वंदना वर्मा काशीपुर ने बताया बीते दिन कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में हुए हादसे के मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। महिलाओं को कुचलने वाले कार को ट्रेस कर लिया गया है, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।