बोलेरो गहरी खाई में गिरी, दो की मौत

पिथौरागढ़। जनपद में तवाघाट – लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

पिथौरागढ़। जनपद में तवाघाट – लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की देर रात चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्ग पर गर्बाधार के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जबकि शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके बाद थाना पांगला पुलिस, राजस्व टीम और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। सड़क से नीचे गहरी खाई में उतरने के लिए रास्ते नहीं होने से रेस्क्यू कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दुर्घटना में वाहन चला रहे व वाहन स्वामी सिरखा निवासी प्रेम दत्त और उसके साथ बैठे पुष्कर साही की मौत हो गई।