खेलो इण्डिया पैरा गेम्स में पिथौरागढ़ के भावेश ने झटके 2 स्वर्ण

पिथौरागढ़। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नयी दिल्ली में चल रही खेलो इण्डिया पैरा गेम्स 2023 में जनपद पिथौरागढ़ के भावेश भट्ट ने 2 स्वर्ण पदक…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पिथौरागढ़। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नयी दिल्ली में चल रही खेलो इण्डिया पैरा गेम्स 2023 में जनपद पिथौरागढ़ के भावेश भट्ट ने 2 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

विगत 10 से आगामी 17 दिसम्बर चलने वाले इस आयोजन में भावेश ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 1500 और 5000 मीटर दौड़ में सबको पछाड़ते हुए 2 स्वर्ण पदक राज्य की झोली में डाले और जनपद व उत्तराखण्ड का नाम गौरवान्वित किया है।


भावेश का चयन सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खेलो इण्डिया पैरा गेम्स के लिए हुआ था। भावेश इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल कर चुके हैं। वर्तमान में वह खेल विभाग के अधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में प्रताप सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर जनपद के तमाम खिलाड़ियों, खेल प्रमियों, प्रशिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाऐं दी हैं।