हल्द्वानी में एक युवक पर हमलावारों ने किया जानलेवा , उपचार के दौरान मौत

हल्द्वानी में एक युवक पर जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई है। यहां हमलावारों ने युवक पर हमला कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान…

हल्द्वानी में एक युवक पर जानलेवा हमला करने की खबर सामने आई है। यहां हमलावारों ने युवक पर हमला कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में कत्था फैक्ट्री के समीप 30 वर्षीय अमित कश्यप अपने पिता की दुकान चलाता था। कुछ लोगों द्वारा अचानक अमित पर हमला कर दिया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी गई, सूचना पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में युवक को सुशीला तिवारी चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पर गंभीर स्थिति को देखते हुए वेंटीलेटर पर रखा गया , वही उपचार के दौरान युवक की मौत गई। मृतक अमित के भाई संजय ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में कत्था फैक्ट्री के समीप उसके पिता खाने ने ठेला लगाते है। जिस समय यह घटना हुई उसके पिता वहां पर नही थे।

इस दौरान अमित के ऊपर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। वही सूचना मिलते ही एसपी सिटी हरबंस सिंह , co सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी कोतवाल हरेंद्र चौधरी और टीपी नगर प्रभारी सुशील जोशी मैके घटनास्थल पहुंचे। वही एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया है कि अमित पर हमला करने वालो को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहें है जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।