Uttarkashi Tunnel Collapse update- सुरंग में 40 नही 41 मजदूर है फंसे,कंपनी ने दी गलत जानकारी

Uttarkashi Tunnel Collapse update- उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को फंसे सात दिन हो गए है और काफी मशक्कत के बाद आज भी मजदूरों…

Uttarkashi Tunnel Collapse update-

उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को फंसे सात दिन हो गए है और काफी मशक्कत के बाद आज भी मजदूरों को बाहर नही निकाला जा सका है। अब इसको लेकर एक ऐसी जानकारी आई जिससे पता चलता है कि सुरंग बना रही कंपनी किस कदर लापरवारी बरत रही है। अब पता चला ​है कि सुरंग के धंसने से 40 नही बल्कि 41 मजदूर फंसे हुए है।यह बात कंपनी ने 7 दिन के बाद बताई है।


Uttarkashi Tunnel Collapse update
पहले कंपनी ने दी थी 40 श्रमिकों की लिस्ट
12 नवंबर को सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद एनएचआइडीसीएल और नवयुग कंस्ट्रक्शन ने सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों की संख्या 40 बताई थी और उनके नाम और पते भी प्रशासन को बताए थे लेकिन अब सात दिन यह बताया गया कि सुरंग में 40 नही बल्कि 41 श्रमिक फंसे हुए है। बताया गया ​कि 40 श्रमिकों के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गिजास टोला निवासी दीपक कुमार भी फंसे हुए है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कहा कि अब सुरंग में फंसे 41 वें श्रमिक का नाम सामने आया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


Uttarkashi Tunnel Collapse update-इस पूरे प्रकरण के सामने आने से पता चल रहा है कि सुंरग का काम कर
रही कार्यदायी संस्था को जब अपने श्रमिकों के फंसने की सही संख्या की जानकारी नही है तो वह श्रमिकों की जान की कीमत को क्या समझेंगी।विशेषज्ञों का पहले से ही कहना है सुरंग बनाने से पहले अगर ह्यूम पाइप डाल दिए होते तो भूस्खलन में फंसे मजदूर उससे बाहर आ सकते थे।अब देखना यह है कि इतनी बड़ी लापरवाही पर प्रशासन क्या कार्रवाही करता है।