Video-ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर हो रहीं साइबर ठगी , आप भी रहिए सावधान, जानिए इस लड़की की कहानी

इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। हर कोई घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद कर रहा है। जिसके चलते साइबर…

इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। हर कोई घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद कर रहा है। जिसके चलते साइबर ठगी भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब ऑनलाइन प्रोडक्ट्स की डिलीवरी के नाम पर फ्रॉड हो रहा है। यदि आप इसके लिए सतर्क नही रहें तो आपका बैंक बैलेंस भी खाली हो सकता है। ऐसे ही एक फ्रॉड का वीडियो एक लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर किया है।

जिसमें लड़की ने बताया कि साइबर अपराधी आपसे पहले संपर्क करते है और कहते है कि डिलीवरी बॉय को आपके घर का एड्रेस ढूढने में परेशानी हो रही हैं। साइबर अपराधी डिलीवरी बॉय से जुड़ने से पहले कंपनी एक्सटेंशन कोड 401 डायल करने की अपील करते है। इस कोड को डायल करते ही खेल हो जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

लड़की ने बताया कि उसे इस नंबर पर शक हुआ तो उसने गूगल पर 401 कोड की जांच की। जिसमें उसको पता चला की यह एक कॉल फॉर्वर्डिंग कमांड है। अगर इस नंबर पर डायल किया जाता है तो सभी इनकमिंग कॉल , मैसेज और ओटीपी जैसे अहम डिटेल्स 401 कमांड से जुड़े नंबर पर रीडायरेक्ट हो जाता है जिससे धोखाधड़ी हो सकती हैं। लड़की ने इस फ्रॉड से जुड़ी पूरी डिटेल्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की है।

https://twitter.com/AstroCounselKK/status/1719356588522189258