अल्मोड़ा— खाई में गिरी कार,चालक की मौत

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में कार के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। घटना आज सुबह 8 बजे के आसपास घटित हुई।…

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में कार के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। घटना आज सुबह 8 बजे के आसपास घटित हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


सुबह थाना लमगड़ा में सूचना मिली कि सत्यों गांव में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई है।सूचना​ मिलने के बाद लमगड़ा के प्रभारी थानाध्यक्ष लमगड़ा संजय जोशी विक्रम सिंह,जितेन्द्र सिंह,यशवंत सिंह और देवराज सिंह के साथ घटनास्थल में पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विनोद सिंह रावत उम्र लगभग 43 वर्ष पुत्र दीवान सिंह रावत निवासी गौलीमहर वाहन संख्या DL1ZC-7131 स्वीफ्ट डिजायर कार में ग्राम सत्यों से सवारी छोडकर वापस गौली महर को जा आ रहा था कि मेरधुरा से 500 मीटर पहले कार सडक से नीचे खाई में गिर गई।


मौके पर पहुंची लमगड़ा पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गई तो तो सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे नाम विनोद सिंह अचेत अवस्था में दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि वाहन में उसके साथ अन्य कोई व्यक्ति सवार नही था।


पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से स्टेचर व रस्सों आदि से विनोद सिंह रावत को सड़क पर लाने के बाद सीएचसी लमगडा ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।