घंटो तक जाम में फंसी रही दूल्हे की कार , दुल्हन करती रहीं इंतजार

1281732 dulhan

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

पहाड़ी पर हो रहें कटान के चलते दूल्हे की कार घंटो तक जाम में फंस गई। इस दौरान दूल्हा व बाराती तो परेशान रहें ही साथ ही यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें नैनीताल जिले की भवाली अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से कटान का कार्य चल रहा है। वही अल्मोड़ा से एक बारात हल्द्वानी जा रही थी।

दोपहर 12 बजे झुलापुल गरमपानी में बारात की गाड़ियां जाम में फंस गई। करीब डेढ़ घंटे तक दूल्हा,बाराती व अन्य यात्री जाम में फंसे रहें। 1:30 में जाम खुलने के बाद बारात हल्द्वानी को रवाना हुई।

रोजाना पहाड़ी से कटान के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, स्थानीय लोगों ने एनएच से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के अपील की है।

उत्तरा न्यूज डेस्क: