पिथौरागढ़ जिले में सातूं आठूं पर्व की धूम

पिथौरागढ़। जनपद भर में बुधवार से सातूं आठूं पर्व की धूमधाम से शुरूआत हो गई। जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों सहित तमाम गांव कस्बों…

पिथौरागढ़। जनपद भर में बुधवार से सातूं आठूं पर्व की धूमधाम से शुरूआत हो गई। जिला मुख्यालय और आसपास के गांवों सहित तमाम गांव कस्बों में बुधवार दोपहर बाद धान की हरी फसल से गमरा यानि गौरी की मूर्ति तैयार की गई, जिसे महिलाएं डलिया में सिर के ऊपर रखकर खेतों से गीत गाते हुए आबादी के बीच निर्धारित स्थानों पर पहुंची।

पूजा अर्चना के साथ मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा करने के बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मिलकर खेल गायन में जुटे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
celebration of saatu aathu in pithoragarh district 1


जिला मुख्यालय में नगर पालिका के पास रामलीला मैदान में कार्यक्रम की और ही रौनक रही। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों की छात्राएं भी शामिल हुईं। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसके बाद शाम तक खेल लगाए गए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा, सातूं आठूं पर्व आयोजन के संयोजक हेमराज सिंह बिष्ट, कै. दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, रेखा जोशी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।