इतिहास रचने को तैयार चंद्रयान,आज शाम उतरेगा चांद की सतह पर

23 अगस्त यानी का दिन भारत के लिए खास होने जा रहा है। खासकर इसरो यानि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के लिए। आज शाम ही…

23 अगस्त यानी का दिन भारत के लिए खास होने जा रहा है। खासकर इसरो यानि इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के लिए। आज शाम ही 5:44 पर चंद्रयान3 चांद की सतह पर लैंड करने वाला है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस खास मौके विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानि यूजीसी ने देश की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से इस मौके की लाइव स्ट्रीमिंग करने की अपील की है। यूजीसी ने विद्यार्थियों को चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाए जाने को कहा है ।


चंद्रयान 3 आज शाम 5:44 बजे
चांद की सतह में लैंड करेगा जिसका लाइव प्रसारण दिखाने में शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक असेंबली का आयोजन करने के लिए कहा गया है। भारत के इस ऐतिहासिक पल के लिए हर एक नागरिक को बेसब्री से इंतजार है।

https://twitter.com/isro/status/1694248755594436829


यदि आपको भी इस प्रसारण देखना है तो आप इसको अपने फोन पर भी लाइव देख सकते हैं। जिसका लाइव प्रसारण 6.40 बजे से होगा। यह सीधा प्रसारण डीडी नेशनल टीवी और दूसरे न्यूज चैनल पर किया जाएगा। आप इस लाइव प्रसारण को
https://www.isro.gov.in/ पर देख सकतें हैं। इसको आप फेसबुक पेज पर या यूट्यूब पर भी देख सकतें हैं।