स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी वर्कर पुरस्कार के लिए करें आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग ने राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी वर्कर पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए…

देहरादून। उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग ने राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी वर्कर पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानकारी के अनुसार आवश्यक योग्यता रखने वाली महिलाएं 17 जुलाई 2023 तक वेबसाइट https://wecd.uk.gov.in/latestupdate/index/161-News माध्यम से पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष अगस्त माह में वीरांगना तीलू रौतेली के जन्मदिन पर मिलने वाले इन पुरस्कारों के लिए इस बार सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं। वहीं इन पुरस्कारों की धनराशि बढ़ाते हुए 51 हजार रुपये करने का प्रयास किया जा रहा है।