लोन नहीं होंगे महंगे, EMI भी नहीं बदलेगी

दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने गुरुवार को रेपो रेट में इजाफा न करने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद ब्याज दर 6.50%…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक RBI ने गुरुवार को रेपो रेट में इजाफा न करने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद ब्याज दर 6.50% पर ही बनी रहेगी, लोन महंगे नहीं होंगे और EMI भी नहीं बदलेगी। इससे पहले RBI ने रेपो रेट में लगातार 6 बार इजाफा किया था।

बताते चलें कि रिजर्व बैंक ने बीते एक साल में लगातार 6 बार ब्याज दरें बढ़ाने के बाद बढ़ोतरी रोकी है। RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली कदम है। RBI के इस फैसले के बाद सरकारी बैंकों और रियल्टी शेयरों में तेजी देखने को मिली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272