लोकसभा में उठा सवाल, हत्यारोपी राम रहीम को बार-बार कैसे मिल रही है पैरोल

editor1
1 Min Read

दिल्ली। शुक्रवार को लोकसभा में हरियाणा में हत्या, दुष्कर्म समेत कई अन्य संगीन मामलों में सजायाफ्ता राम रहीम को बार- बार पैरोल मिलने का मामला भी उठा। कांग्रेस ने इसे गंभीर मामला बताते हुए केंद्र सरकार से हरियाणा सरकार को निर्देश देकर उसका पैरोल रद्द कर जेल में डालने की मांग की।

new-modern

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार राजनीतिक लाभ के लिए समाज में टकराव की स्थिति पैदा करना चाहती है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह एक घिनौने व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण का बेहद अनोखा और शर्मनाक मामला है। केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करते हुए राज्य सरकार को पैरोल रद्द करने का निर्देश देना चाहिए।