कर्मचारियों की मांगों पर अमल करे सरकार: करन माहरा

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर परिवहन निगम के आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों…

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर परिवहन निगम के आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र अमल की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कर्मचारी हड़ताल पर गए तो इससे राजस्व का नुकसान होगा। वहीं लाखों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों ने निगम में कार्यरत विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित किए जाने, मृतक आश्रितों को निगम में नियुक्ति दिए जाने, परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों की खरीद किए जाने के साथ ही परिवहन निगम के निजीकरण का विरोध किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि कर्मचारियों का कहना है कि मांगों से उत्तराखंड सरकार को कई बार अवगत कराने के बाद भी उनकी अनदेखी की जा रही है।