shishu-mandir

उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालयों में खाली पड़े पदों पर जून 2023 तक होगी नियुक्तियां

editor1
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में राजकीय विश्वविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे कर्मचारियों/अधिकारियों के विभिन्न पदों पर जून 2023 तक नियुक्ति की जाएंगी। इसके लिए उत्तराखंड शासन ने अंतिम तिथि निश्चित कर दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति एवं विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण के लिए शासन की ओर से विश्वविद्यालय को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

new-modern
gyan-vigyan

बताते चलें कि उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालयों में लंबे समय से कर्मचारियों के पद रिक्त चल रहे हैं जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित होते हैं। जानकारी के अनुसार देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में विगत वर्ष, 2021 में 65 पदों का विज्ञापन जारी किया गया। इसके सापेक्ष मात्र 1 नियुक्ति की गई, बाकी सभी पद रिक्त चल रहे हैं। वर्तमान में इस विश्वविद्यालय में मात्र 4 कर्मचारी नियमित हैं। वहीं श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में उत्तराखंड शासन की ओर से स्वीकृत कर्मचारियों के सभी पद रिक्त चल रहे हैं।

saraswati-bal-vidya-niketan

दूसरी ओर नवस्थापित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रशासनिक भवन में भी कर्मचारियों की भारी कमी है और विश्वविद्यालय में 50 से अधिक पद रिक्त है। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में 30 पद और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में 25 से अधिक पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। विश्वविद्यालयों में लंबे समय से अस्थाई, दैनिक वेतन तथा उपनल कर्मचारियों से विभिन्न विभागीय कार्य करवाए जा रहे हैं।