महिला पहलवानों का शोषण : कुश्ती संघ अध्यक्ष और सरकार के प्रति दर्ज कराया विरोध

editor1
2 Min Read

पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह तथा भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पिथौरागढ़ के सिल्थाम तिराहे पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में जुटे युवाओं ने प्रदर्शन किया और कहा कि भाजपा राज में अब अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी सुरक्षित नहीं हैं।

new-modern

युकां नेता ऋषेंद्र ने कहा कि विनेश फोगाट सहित देश के लिए खेलने वाले दर्जनों पहलवानों ने देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर अपने हक की लड़ाई के लिए धरना दिया, लेकिन सरकार ने शुरू में उनकी बात सुनने तक की कोशिश नहीं की। यह भाजपा का महिला और खिलाड़ी विरोधी चेहरा दिखाता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह और जिलाध्यक्ष अभिषेक बोरा ने कहा कि अगर ओलंपिक या विश्व में कोई खिलाड़ी पदक जीतकर आता है तो मोदी जी और उनका मंत्रिमंडल उनके साथ तस्वीर खींचने में लग जाते हैं, पर जब वही खिलाड़ी अपने लिए न्याय व अपना हक मांग रही हैं तो मोदी सरकार और भाजपा नेता उस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं
युवाओं ने चेताया कि अगर जल्द मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस महिलाओं और खिलाड़ियों के सम्मान में पूरे देश में बड़ा आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी। प्रदर्शन में आनंद धामी, प्रकाश देवली, कमल भंडारी, चंचल बोरा, ऋषभ कल्पसी, कमलेश कसनियाल, पप्पू लुंठी, दानू कन्याल, ललित सानू, प्रिंस, रोहित कुमार, शंकर लाल, जीवन कोहली, संजय कुमार, निखिल ऐरीऔर हिमांशु आदि उपस्थित थे।