बेरोजगारों को फिर झटका, समूह-ग के 463 पदों का अधियाचन विभाग ने लिया वापस

देहरादून। उत्तराखंड में प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे समूह-ग भर्तियों के अभियान के बीच बेरोजगारों के लिए बुरी खबर है। उत्तराखंड लोक…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड में प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे समूह-ग भर्तियों के अभियान के बीच बेरोजगारों के लिए बुरी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को जो भर्ती 15 जनवरी के आसपास निकालनी थी, उसका अधियाचन ही विभागों ने वापस ले लिया है। विभागों का तर्क है कि उनकी सेवा नियमावली में सुधार हो रहा है।

जानकारी के अनुसार आयोग के कैलेंडर के हिसाब से जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था। इससे ठीक पहले उद्यान व अन्य विभागों ने अपने अधियाचन वापस मंगा लिए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272