अब ऊर्जा निगम में हुई भर्तियों की जांच को लेकर उठी मांग

email image link देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु से मुलाकात कर ऊर्जा निगमों में हुई भर्तियों…

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु से मुलाकात कर ऊर्जा निगमों में हुई भर्तियों की जांच एसटीएफ से कराने की मांग की।


साल 2016 में जल विद्युत निगम और साल 2021 में पावर कॉरपोरेशन में भर्तियां हुई। इनमें एक ही परिवार के कई लोगों की नौकरी मिली। जिन परिवारों के लोगों को नियुक्ति मिली, उन्हीं परिवारों के दूसरे लोग बीपीडीओ भर्ती घपले में जेल जा चुके हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


ऊर्जा निगमों की भर्ती परीक्षा पंतनगर यूनिवर्सिटी से हुई। इसी यूनिवर्सिटी का एक रिटायर अधिकारी भी एसटीएफ की पकड़ में आ चुका है। ऐसे में विश्वविद्यालय के स्तर से कराई गई परीक्षाएं संदेह के दायरे में हैं। यूकेडी नेताओं ने जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।