देश में कोरोना के 179 नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 2,227

दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 179 नए मामले सामने आए, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2,227 रह गई है। केंद्रीय…

दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 179 नए मामले सामने आए, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 2,227 रह गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह के आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.46 करोड़ (4,46,80,936) हो गई है, जबकि केरल में एक व्यक्ति की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,726 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 30 की कमी आई है।