वरिष्ठ कवि नीरज पंत की प्रासंगिक रचना: अच्छा बोलते हो तुम

Relevant poem of senior poet Neeraj Pant अल्मोड़ा,14 जनवरी 2023- समसामयिक मुद्दों पर कविता के माध्यम से बेबाक राय‌ रखने वाले वरिष्ठ कवि व शिक्षक…

Relevant poem of senior poet Neeraj Pant

अल्मोड़ा,14 जनवरी 2023- समसामयिक मुद्दों पर कविता के माध्यम से बेबाक राय‌ रखने वाले वरिष्ठ कवि व शिक्षक नीरज पंत ने अच्छा बोलते हो तुम कविता से एक नए समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
इस संवेदनशील मुद्दे पर लिखी गई कविता को जरूर पढ़ें और इसकी प्रासंगिकता को महसूस करें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अच्छा बोलते हो तुम
तब और भी अच्छा
जब बाढ़ भूकंप या कोई
आपदा आती है
बिना माचिस के आग लगाना
बिन पानी उसे बुझाना
कोई तुमसे सीखे
जब कोई नेता या उसका
नालायक बेटा किसी मुसीबत
में फंस जाते हैं तुम्हारे शब्द फूल
उन्हें निर्दोष साबित कर देते हैं
किसी विपक्षी को नंगा करने में
तुम्हारा हुनर और निखर जाता है
सब भूख का नतीजा है
कोई मगरमच्छ यूं ही बड़ा नहीं होता
छोटे उसकी मदद करते हैं
ये हर गांव शहर में फैले हैं
लेकिन तुम्हारा जवाब न था
न कभी होगा ……।

                                    "नीरज"
Relevant poem of senior poet Neeraj Pant