अल्मोड़ा नगरपालिका में सहायता केंद्र खोले जाने पर भूवन चन्द्र जोशी ने जताया आभार

अल्मोड़ा। जनता की विभिन्न खाता खतौनी सहित क्लेक्ट्रेड कार्योें के लिए नगरपालिका में एक प्रतिनिधि बैठाने के निर्णय का आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। जनता की विभिन्न खाता खतौनी सहित क्लेक्ट्रेड कार्योें के लिए नगरपालिका में एक प्रतिनिधि बैठाने के निर्णय का आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य भूवन चन्द्र जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने स्वागत किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उन्होंने कहा कि उनका संगठन और अल्मोड़ा में सभी समस्यायों के लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे लंबे समय से यह मांग करते रहे है और इसके लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे थे। अब जनता को क्लेक्ट्रेट परिसर जाने की परेशानियों से नही जूझना पड़ेगा। उन्होंने साथ ही साथ क्लेक्ट्रेट परिसर से जुड़ी सांस्कृतिक धरोहरों और व्यापार के प्रति चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि अल्मोडा शहर की टेढ़ी बाजार से लेकर थाने तक लंबी बाजार है। क्लेक्ट्रेड भवन से पाण्डेखोला स्थानांतरण होने से यहां के सैकड़ों व्यापारियों के हित बाधित होंगे। उनकी चिंताए भी लाजमी है। जिला प्रशासन और नगर के लोगों को इसके लिए दीर्घकालिक प्लान बनाना होगा।

महत्वपूर्ण दुकान, प्रतिष्ठान और हाट आदि को यहां विकसित कर इस ऐतिहासिक बाजार को सुनसान होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने नगरपालिका में प्रशासन द्वारा एक प्रतिनिधि बैठाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। और कहा कि सरकार और प्रशासन को जल्द से जल्द व्यापार मण्डल और अल्मोड़ा के सभी सामाजिक संगठनों की माँग को देखते हुए तहसील परिसर को वापस मल्ला महल स्थानांतरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए।