Bageshwar- आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर चलाया गहन चैकिंग अभियान

बागेश्वर। 30 दिसंबर, 2022- नए वर्ष एवं 31 दिसंबर के जश्न को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी मीनांक्षी टम्टा एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने…

बागेश्वर। 30 दिसंबर, 2022- नए वर्ष एवं 31 दिसंबर के जश्न को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी मीनांक्षी टम्टा एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न प्रवेश करने वाले सडकों में गहन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध मदिरा सहित जनपद में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की तलाशी की गयी। जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने नागरिक सुरक्षा को देखते हुए नगर में प्रेवश द्वार पौडीबैंड एवं बालीघाट में सभी वाहनों की गहन चैकिंग की गयी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस अभियान के तहत वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि चैकिंग अभियान लगातार चलाया जायेगा। चैकिंग अभियान दल में कोतवाल केएस नेगी, आबकारी उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र डंगवाल, बलजीत सिह, रेखा टम्टा, शांति एसआई खष्टी बिष्ट, नरेन्द्र गोस्वामी आदि मौजूद थे।