Breaking news- सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, सेना का ट्रक खाई में गिरा 16 जवान शहीद

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

सिक्किम। सिक्किम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। जानकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और 4 घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया वहीं दुर्भाग्य से 3 जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

new-modern

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में हुए सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था।