खेल महाकुंभ-2022 की कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 24 स्वर्ण

Players won 24 gold in the karate competition of Khel Mahakumbh-2022 अल्मोड़ा, 02 दिसंबर 2022— खेल महाकुंभ में कराटे व काता का आयोजन नेशनल कराटे…

Players won 24 gold in the karate competition of Khel Mahakumbh-2022

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 02 दिसंबर 2022— खेल महाकुंभ में कराटे व काता का आयोजन नेशनल कराटे व मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा जिला पंचायत में हुआ। जिसमें उदघाटन समारोह में युवा कल्याण के अधिकारी प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, टीसी गैड़ा व कराटे कोच यशपाल भट्ट व हरीश सिंह चौहान व्यायाम प्रशिक्षक सम्मिलित थे।
कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि पांच जनपद अल्मोड़ा, लमगड़ा, धौलादेवी, ताड़ीखेत व भैसिंयाछाना के 50 छात्र व छात्राओं ने कराटे में प्रतिभाग किया।

बड़ी खबर- उत्तराखंड में बंद होने जा रहे हैं 3 हजार सरकारी स्कूल

https://m.uttranews.com/article/three-thousand-government-schools-will-be-close-soon-in-uttarakhand/184879


उन्होंने बताया कि अण्डर 14, 17 व 21 वय वर्ष में कराटे में 23 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक व 7 कांस्य पदक प्राप्त किये। स्वर्ण पदक छात्र व छात्राओं का राज्य स्तरीय देहरादून के लिए चयनित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में अंक्षाश बिष्ट, वंश बोरा, ईश्वर बिष्ट, प्रखर सिजवाली, कर्णिका पाण्डे, दीपिका तिवारी, अन्नू कुमारी कुशवाहा,नवमी मेर, नितिश कुमार, चिरांग बोरा, अपूर्वा पुरोहित, प्रिया अधिकारी,सुनील थारू, अमन प्रसाद, प्राची आर्या, गौरव जीना, कुनाल रावत,प्राची आर्या, वैष्णवी आर्यन, नमन पाण्डे, हर्षिता मटेला, सोनी जोशी,सोनी भट्ट रहे। जबकि दूसरे स्थान पर हर्षित धौनी, दक्ष अधिकारी,दिव्यांश बिष्ट, करन बिष्ट, सोनी, बबीता, कनिका सिजवाली, गरिमा पाण्डे, अक्षित कुमार, हर्षित रावत, कृतिका पाण्डे, दक्षता राजपूत, मनोज जोशी, सुमित कुमार आर्या, प्रिया सिजवाली। और तीसरे स्थान पर नवीन चन्द्र, रमेश चंद्र पन्त, ध्रुव रावत, मंजू भट्ट, सिमरन सिजवाली, भावना सिजवाली, दीपा सिजवाली।

Players won 24 gold in the karate competition of Khel Mahakumbh-2022

Players won 24 gold in the karate competition of Khel Mahakumbh-2022


भट्ट ने बताया कि एकल काता में वंश बोरा, प्रखर सिजवाली, कर्णिका पाण्डे, नवमी मेर, नितिश कुमार, अपूर्वा पुरोहित, वैष्णवी आर्यन, गरिमा पाण्डे,अक्षित कुमार,कृतिका पाण्डे, दक्षता राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उपलक्ष्य में युवा कल्याण के अधिकारी प्रशांत कुमार, संदीप कुमार, टीसी गैड़ा, हरीश चौहान, आरके जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी और कराटे कोच यशपाल भट्ट ने सभी प्रथम स्थान प्राप्त कर छात्र व छात्राओं को देहरादून के लिए चयनित होने पर शुभकामनाएं प्रदान की।