New Pension rule : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, ये नियम नहीं माना तो रुक जायेगी पेंशन

editor1
2 Min Read

New Pension Rule : हाल ही में सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को DA और Bonus देने का फैसला लिया गया था और अब सरकार की ओर से इन्हीं केंद्रीय कर्मचारियों को एक बुरी खबर का भी दी गई है। दरअसल सरकार के द्वारा pension और ग्रेच्युटी से जुड़े एक नियम में बदलाव किया गया है, जो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जानना जरूरी है। चलिए देखते हैं कौन सा है वह नियम।

new-modern

दरअसल सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को DA और बोनस देने के बाद ग्रेच्युटी और पेंशन को लेकर जुड़े एक नियम (New Pension rule )में बड़ा बदलाव करते हुए बताया गया है, कि अब अगर कोई कर्मचारी काम में लापरवाही करता है तो सरकार के नियम के अनुसार रिटायरमेंट के बाद उसे pension and Gratuity नहीं मिलेगी और सरकार उसकी पेंशन ग्रेच्युटी को रोक देगी।

सरकार के द्वारा इस नियम का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। यह नियम केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू किया जाएगा और अगर कोई कर्मचारी कामचोरी कर रहा है और उसकी जैसे ही खबर मिलती है उस पर तुरंत कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

चलिए अब एक बार जान लेते हैं कौन वह लोग होंगे जिन्हें कार्यवाही करने का अधिकार होगा कर्मचारियों की अप्वाइंटिंग अथॉरिटी में शामिल प्रेसिडेंट, संबंधित मंत्रालय व विभाग से जुड़े हुए सचिव, जिनके द्वारा रिटायर होने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति की गई हो इन सभी को पेंशन रोकने का अधिकार होगा।