Shikhar Dhawan: क्रिकेट के बाद अब शिखर धवन का होगा फिल्मी डेब्यू, इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर

क्रिकेट के मैदान पर चौकों और छक्कों से फैन्स के दिलों में छाए भारतीय ओपनर शिखर धवन अब फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। वह एक…

क्रिकेट के मैदान पर चौकों और छक्कों से फैन्स के दिलों में छाए भारतीय ओपनर शिखर धवन अब फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। वह एक हिंदी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में शिखर के साथ सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी भी काम कर रही हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने भी इसकी पुष्टि की है। हाल ही में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत दिलाने वाले शिखर धवन अब फिल्मी पर्दे पर भी नजर आएंगे। वह हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘डबल एक्सएल’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

  1. बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने शिखर धवन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। ये फिल्म के दौरान की ही तस्वीरें हैं। इसमें एक तस्वीर में शिखर धवन और हुमा एक दूसरे की आंखों में देखते हुए रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में शिखर धवन और हुमा हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
  2. सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में एक साथ नजर आएंगी। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित फिल्म में जहीर इकबाल भी हैं।